फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रसलगंज चौराहे पर बुलंदशहर की युवती संग छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

रसलगंज चौराहे पर बुलंदशहर की युवती संग छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रसलगंज चौराहे पर बुलंदशहर की युवती संग छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रसलंगज चौराहा पर सोमवार दोपहर शहर के एक कालेज से ग्रेजुएशन कर रही बुलंदशहर छात्रा संग उसके ही शहर के गैर समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने युवक की पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची बन्नादेवी पुलिस युवक को थाने ले आई। छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और छींटाकशी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने बताया कि वह बुलंदशहर की रहने वाली है। अलीगढ़ के एक प्राइवेट कालेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। इसके साथ ही यहां पार्ट टाइम नौकरी भी करती है। वह बुलंदशहर से अलीगढ़ प्रतिदिन ट्रेन से आती-जाती है। उसके शहर का ही युवक मोहम्मद माजिद निवासी पहासू, बुलंदशहर रोजाना उसका पीछा करता है।
विज्ञापन


रास्ते में छींटाकशी करता है। दोस्ती करने का दबाव बनाता है। कई बार उसे पीछा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को रसलगंज चौराहा के पास पहुंचते ही उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गया। यह देख राहगीर इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में थाना बन्नादेवी पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। वहीं सूचना देकर युवती के परिजनों को बुला लिया गया। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed