फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बन्ना देवी में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे

बन्ना देवी में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बन्ना देवी में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लुटेरे दबोच लिए। उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और लूटे गए मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

शहर में लगातार हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक बन्ना देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। यह टीम शनिवार को नुमाइश मैदान के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी एक बाइक पर दो लुटेरे इसी रास्ते से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने बतायी गई बाइक को रुकवाया। पूछताछ में साफ हो गया कि दोनों सवार बदमाश हैं। गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में कई अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। लुटेरों पर बन्नादेवी, सासनी गेट थानों में अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किए हैं गिरफ्तार
1- शिवम पुत्र दिनेश चंद्र निवासी नई बस्ती बारात घर के पास मोहल्ला विरथिया कस्बा व थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज हाल निवासी खटीकान मोहल्ला कैलाश गढ़ी थाना देहली गेट
2- फराज पुत्र समीर निवासी मछली वाली गली डॉ. समीर के घर के पास रसल गंज थाना बन्ना देवी

यह हुआ है बरामद
लूटे गए मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल, नकदी

पुलिस टीम-
सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश गौतम, सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार, सिपाही नरेंद्र कुमार और अजीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed