{"_id":"5bc0f57bbdec2269af64826c","slug":"171539372411-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के अन्य विभीषणों पर भी जल्द गिरेगी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के अन्य विभीषणों पर भी जल्द गिरेगी गाज
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
रोडवेज के फर्जी टिकट रैकेट का एसटीएफ ने खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने आगरा, मथुरा, अलीगढ़ एवं हाथरस के 51 अधिकारियों एवं संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कर दी। बावजूद अभी कई विभीषण ऐसे हैं जो कि निगम और एसटीएफ की नजर से बच गए हैं। हालांकि उन्हें कार्यवाही की तलवार का डर सता रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है।
रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का संचालन कराने के आरोप में गत दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ अतुल त्रिपाठी, आगरा पीएस मिश्रा, बुद्ध विहार एआरएम योगेंद्र प्रताप सिंह, हाथरस गोपाल प्रसाद शर्मा, मथुरा एआरएम अक्षय कुमार, छह यातायात अधीक्षक आयुष भट्नागर, हेमंत मिश्रा, चक्कर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अशोक सागर व आरसी यादव को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एसटीएफ ने भी गैंग मुखिया देवेंद्र सिंह, मेघ सिंह, अशोक चौधरी, सोनू समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी भी निगम के 50 से अधिक ऐसे ‘गद्दार’ कार्यवाही से बच गए हैं जो कि ग्रुप के संचालन में पूरी तरह से संलिप्त थे।
निगम के कर्मचारियों में चर्चा है कि जब यातायात अधीक्षकों का निलंबन हो गया तो अलीगढ़ रीजन में तैनात 16 सहायक यातायात निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। रोड पर बसों की चेकिंग करने में जितने यातायात अधीक्षक जिम्मेदार थे, उतने ही यातायात निरीक्षक भी जिम्मेदार थे। हो सकता है कि इनमें से कुछ ईमानदार हों, लेकिन सभी ईमानदार हों यह कैसे संभव है और यदि यह ईमानदारी से नौकरी कर रहे थे तो कितनी बार चेकिंग में इन्होंने ग्रुप की बसों को पकड़ा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही निगम के इन विभीषणों के खिलाफ भी कार्यवाही हो जाएगी।
विज्ञापन
जेडए नोमानी बने अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक
आलोक दास को बुद्ध विहार, एके सिंह कासगंज, सुदेश को हाथरस की जिम्मेदारी
अलीगढ़। परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक पी गुरु प्रसाद ने बुलंदशहर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी को अलीगढ़ का क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया है। इसके अलावा गाजियाबाद के यातायात अधीक्षक आलोक दास को बुद्ध विहार डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बाह डिपो के एआरएम एके सिंह को कासगंज, सुदेश निगम को यातायात अधीक्षक कानपुर से हाथरस एआरएम बनाया है। साथ ही कासगंज डिपो में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन लाल को हरदोई ट्रांसफर किया है।