फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   60 की बजाय 100 सीटों पर ले लिए प्रवेश

60 की बजाय 100 सीटों पर ले लिए प्रवेश

Tue, 16 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
60 की बजाय 100 सीटों पर ले लिए प्रवेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के एक इंस्टीट्यूट में बीफार्मा छात्रों से खिलवाड़ करने के मामले में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट में 60 सीटों की मान्यता होने की बात स्वीकार की। मंगलवार को डीएम से इस मामले में शिकायत की जाएगी।

छात्र नेता जियाउर्रहमान ने विश्वविद्यालय से आरटीआई के जरिए सत्र 2016-17, 2017-18 में बीफार्मा में सीटों की संबद्धता के बारे में जानकारी मांगी थी। विश्वविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने छात्र नेता जियाउर्रहमान को उपलब्ध कराई सूचना में सत्र 2016-17 में बी फार्मा कोर्स के लिए 60 और सत्र 2017-18 में भी 60 सीटों की मान्यता होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


छात्र नेता जियाउर्रहमान ने बताया कि इंस्टीट्यूट छात्रों के साथ छल कर रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिक प्रवेश लेने के मामले की शिकायत एकेटीयू लखनऊ में की जाएगी। शिक्षा माफिया द्वारा छात्रों के साथ धोखाधड़ी कर संगठित लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed