फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जवां पुलिस ने डीसीएम सहित दो शातिर लुटेरों को पकड़ा, एक फरार

जवां पुलिस ने डीसीएम सहित दो शातिर लुटेरों को पकड़ा, एक फरार

Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
जवां पुलिस ने डीसीएम सहित दो शातिर लुटेरों को पकड़ा, एक फरार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना जवां पुलिस ने बरौली रोड पर बाजगढ़ी पुल के पास दो शातिरों को लूटी हुई डीसीएम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों से चोरी के तीन मोबाइल, लूटे हुए 1900 रुपये, एक तमंचा मय कारतूस व एक छुरी बरामद की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

एसपी सिटी अभिषेक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना जवां क्षेत्र के सुमैरा झाल पर जवां पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि दो दिन पहले बुलंदशहर के अरनियां थाना क्षेत्र में लूटा हुआ डीसीएम लेकर तीन अभियुक्त बरौली से नहर पटरी पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर एसआई सुरेंद्र मोहन मय हमराही के साथ गढ़ी पुल के पास पहुंच गई। बरौली की तरफ से आ रहे लाल रंग का डीसीएम देखा। पुलिस को देखकर डीसीएम में सवार तीनों अभियुक्तों वहां से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया है, जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी मौरेना थाना गभाना व राजबहादुर हाल निवासी निराच कालोनी थान एतमाद्दौला आगरा बताया। वहीं फरार साथी का नाम किशोरी निवासी हरदासपुर थाना लोधा बताया।

तलाशी में अभियुक्तों से एक डीसीएम कैंटर सहित तीन चोरी के मोबाइल, 1900 रुपये नगद, एक तमंचा मय कारतूस व एक छुरी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने बुलंदशहर के अरनियां थाना क्षेत्र से एक डीसीएम चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर डीसीएम, मोबाइल, तीन हजार रुपये की लूट की थी।


पकड़े गए अभियुक्तों का आपराधिक भी इतिहास है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एससो नरेश कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र मोहन, एसआई मनु यादव, अजय राठी व रजन पुनिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed