फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कार शोरूम के जीएम पर दलितकर्मी संग दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

कार शोरूम के जीएम पर दलितकर्मी संग दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
कार शोरूम के जीएम पर दलितकर्मी संग दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के एक कार शोरूम में काम करने वाली वाहन बीमा कंपनी की एजेंट ने शोरूम के जीएम पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीएम ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए पहले उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जीएम के खिलाफ शिकायत पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को पीड़िता की सुनवाई नहीं होने की सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती एसएसपी ऑफिस पहुंची। यहां अधिकारियों के न मिलने पर वह डीआईजी दफ्तर भी पहुंचीं। मगर बैठक में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।


एसएसपी दफ्तर पर पीड़ित की मां ने बताया कि बेटी के साथ ही काम करने वाली बीमा कंपनी की एक अन्य महिला कर्मी ने बेटी से जीएम के पास एक होटल में जाने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर, जीएम की इच्छाओं को पूरा नहीं किया तो वह यहां काम नहीं कर सकेगी। छह दिसंबर को उसे बेटी ने यह जानकारी दी तो उसने नौकरी छोड़ने और हिसाब कराने की सलाह दी। हम दोनों शोरूम में हिसाब कराने पहुंचे थे। इस दौरान बेटी बाथरूम की ओर गई तो जीएम ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर अंदर ले जाने लगा। बमुश्किल बेटी बचकर वहां से भागकर मां के पास आई। इधर, युवती ने कहा कि जीएम ने गत नवंबर में एक अन्य महिला के साथ भी वहां पर छेड़खानी की थी। इस पर उसकी पिटाई भी की गई थी। इधर, पीड़ित के साथ आई शकुंतला भारती ने कहा कि पीड़ित ने बताया कि उसके मामले की सुनवाई नहीं हो रही है। हम पुरजोर तरीके से बेटी के साथ खड़े हैं। उसे इंसाफ दिलाया जाएगा। अधिकारियों से गुरुवार को मुलाकात नहीं हो सकी है। अब शुक्रवार को फिर मुलाकात कर बात रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed