फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज

Wed, 01 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बीती 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट में डीएम कक्ष में नारेबाजी करते हुए अंदर घुसने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में डीएम के पेशकार प्रह्लाद की ओर से थाना सिविल लाइन में उसी दिन तहरीर दे दी गई थी, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा और उनके अन्य साथियों का जिक्र किया गया था।

इस मामले में थाना सिविल लाइन में सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने, हंगामा करने, बिना अनुमति जिलाधिकारी कक्ष में घुसने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, 30 जुलाई सोमवार को अचल ताल में डीएम का पुतला दहन करने, नारेबाजी करने, शांति भंग करने के आरोप में भी गांधी पार्क थाने के दरोगा सुंदर सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री योेगेंद्र वर्मा, सीटू चौधरी, पंकज आर्य, अमित व अज्ञात साथियों के खिलाफ गांधी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन और इंस्पेक्टर गांधी पार्क ने दोनों मुकदमे दर्ज कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सासनी गेट पर मूक बधिर विद्यालय के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने, एसएमवी इंटर कालेज रामघाट रोड के ठीक सामने अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विरोध कर रही है। इन्हीं दुकानों को विद्यालयों के सामने से हटवाने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जुलाई को प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा इन्हीं दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में साथियों के साथ गए थे। जहां हंगामा हो गया। डीएम ने हंगामे पर सख्त रुख अपनाया तो 30 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अचलताल रामलीला मैदान पर उनका पुतला फूंक दिया। अब इन दोनों मामलों पर जिला प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed