Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साधू संग अवैध संबंध न बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या

साधू संग अवैध संबंध न बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या

Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
साधू संग अवैध संबंध न बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



जनपद के थाना दादों क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने गांव के एक साधू के जाल में फंसकर पहले अपनी पत्नी को साधू संग अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया, जब पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो उसे मौत के घाट उतारकर गंगा में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार है। वहीं, साधू भी अंडरग्राउंड हो गया है। मृतका के भाई ने थाना पुलिस को अपने जीजा के खिलाफ बहन की हत्या करने और शव गंगा में बहाने की तहरीर दी है। पुुलिस गंगा नहर में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है।


गंगीरी की एक युवती की शादी नौ साल पहले दादों के एक गांव के युवक साथ हुई थी। महिला के भाई के मुताबिक वह बुधवार को दशहरा स्नान के लिए सांकरा घाट गया था। यहां स्नान करने से पहले बहन की ससुराल चला गया। आरोप है कि वहां बहन ने जीजा के बारे में बताया कि वह अमीरी के लालच में अंधे होकर गांव के एक साधू के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात सुन जीजा को साधू के चक्कर से दूर रहने की नसीहत देकर वहां से चला आया। इसके बाद गंगा स्नान कर वापस लौटते समय पता चला कि जीजा बहन को लेकर गांव के जंगल की साइड गया है। वहां उसने बहन को साधू के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। मगर, असफल होने पर उसने बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। गांव में पूछताछ करने पर जीजा के शव के साथ गंगा घाट पर होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा घाट पर जाकर देखा तो जीजा शव को गंगा में बहाकर घाट के दूसरी पार होकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में जीजा और साधू के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दादों के अनुसार शव की तलाश जारी है। शव मिलने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed