{"_id":"6af202a673a59c9b020c6c7b","slug":"valuable-machine-parts-stolen-from-warehouse-anger-among-traders-meerut-news-c-72-1-mct1002-162467-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोदाम से मशीनों के कीमती पार्ट्स चोरी, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोदाम से मशीनों के कीमती पार्ट्स चोरी, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा स्थित सरस्वती इंडस्ट्रियल एस्टेट में चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए प्लास्टिक मशीनों के कीमती उपकरण चोरी कर लिए। चोर मशीनों की डाई, मोटर और अन्य स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
मेरठ निवासी तन्मय रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी का कुंडा स्थित सरस्वती इंडस्ट्रियल एस्टेट में गोदाम है। यहां प्लास्टिक से संबंधित मशीनें रखी हुई हैं। तन्मय के अनुसार, शनिवार को उनके कर्मचारी मुकेश ने फोन कर गोदाम में चोरी होने की सूचना दी। कर्मचारी ने बताया कि चोर मशीनों की डाई, मोटर और अन्य कीमती स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए हैं।
पीड़ित ने गोदाम के पास स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर संदेह जताते हुए परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पास की कबाड़ी की दुकान से जुड़े व्यक्ति से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --