फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मायके जाने से रोकने पर महिला ने मौत को गले लगाया

मायके जाने से रोकने पर महिला ने मौत को गले लगाया

Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
मायके जाने से रोकने पर महिला ने मौत को गले लगाया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक थाना क्षेत्र के नौहटी गांव की एक महिला ने पति द्वारा मायके न भेजने पर फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों से सुपुर्द कर दिया।

रेनू (30) पत्नी सोनू निवासी नौहटी, मडराक की शादी दस साल पहले हुई थी। मायका बुलंदशहर के बीठा गांव में है। मडराक पुलिस के अनुसार मृतका का पति सोनू दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने अपने मायके जाने के लिए कई बार पति से गुहार लगाई थी। मगर, पति उसे बार-बार मायके जाने से इंकार करता रहता था।
विज्ञापन


इसी बात से परेशान होकर उसने खुद को फांसी लगा ली। महिला का शव फंदे पर लटका परिवार के बच्चों ने देखा था। उनका शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। पति सोनू के अनुसार परिवार में दो बच्चे हैं। पत्नी के इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार सकते में है। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार फिलहाल महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed