फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अमुटा

दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अमुटा

Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अमुटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने टप्पल कांड की भर्त्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत अमुटा ने राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुलपति एएमयू प्रो. तारिक मंसूर, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी आकाश कुलहरि को पत्र भेजा है।

पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. हामिद अली और सचिव प्रो. नजमुल इस्लाम ने कहा है कि टप्पल में ढाई वर्ष की मासूम बच्ची को जिस बर्बरता से मारा गया है, उसकी वह घोर निंदा करते हैं। इस दुख की घड़ी में एएमयू के सभी शिक्षक पीड़ित परिवार के साथ है। बच्ची के साथ इस तरह का अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ मिले। एसोसिएशन ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कहा है कि स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की ताकीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमुटा के संयुक्त सचिव डॉ. एम कलीमुल्लाह व एग्जीक्यूटिव मेंबर अब्दुर रहमान, डॉ. अजीज फैसल, दानिश महमूद, इम्तियाज अहमद खान, डॉ. एमडी अयाज, डॉ. मोहम्मद स्वाहलीन, डॉ. मुसाव्विर अली, डॉ. रफीउद्दीन ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में अमुटा पीड़ित परिजन के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed