{"_id":"5cb0f322bdec2214154eba8a","slug":"155510052517-jalali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे के साथ मिलकर पति को मारी गोली, युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे के साथ मिलकर पति को मारी गोली, युवती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुक्रवार की दोपहर करीब पौने 12 बजे मायके में अपने घेर पर लेटी युवती पर अपने भांजे के साथ मिलकर पति ने गोली चला दी। इसी दौरान युवती ने चारपाई पर करवट बदली जिससे गोली उसकी पीठ के किनारे वाले हिस्से और बांह को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पास पहुंचे। लहूलुहान हालत में उसे लेकर थाने पहुंचे जहां से सीएचसी भेज दिया गया। घायल युवती की ओर से अपने पति और पति के भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
सपेराभानपुर के मजरा नगला गिरधारी निवासी रामवीर सिंह फौजी की बेटी पिंकी दरवाजे पर चबूतरे में पेड़ के नीचे लेटी हुई थी, तभी उस पर पति इंदल पुत्र वीरेंद्र निवासी अरतौनी दाऊजी थाना बलदेव (मथुरा) और पति के भांजे राहुल बाइक से पहुंचे। पिंकी के अनुसार दोनों ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। मना करने पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसी बीच वह मुड़ी जिससे गोली पीठ और बांह को चीरते हुए निकल गई। चारपाई के पास से ही 32 बोर का एक कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
पिंकी के अनुसार उनका पहला पति शराबी थी। उसे रिश्ता तोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ वह मायके में रहने लगी थीं। पिछले वर्ष उसने इंदल से शादी कर ली थी। इंदल भी शराब पीकर मारपीट करता था। दो माह पहले इंदल ने मारपीट कर कनपटी पर तमंचा लगा दिया था। इससे डरकर वह मायके आ गई थी। इसके बाद से वह फोन पर धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच की जा रही है।
- संदीप कुमार, थानाध्यक्ष हरदुआगंज।