{"_id":"5c17fe47bdec2256f53379a3","slug":"15450763313cordination-jatori-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में एक शराब तस्कर घायल-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में एक शराब तस्कर घायल-Cordination
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
टप्पल थाने की पुलिस ने दुर्गापुर माइनर के पास सोमवार को तड़के करीब सवा पांच बजे मुठभेड़ में एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 हजार रुपये का इनामी यह तस्कर कई मामलों में वांछित चल रहा था।
टप्पल थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार सोमवार को तड़के पहर करीब सवा पांच बजे पीपली गांव के पास चेकिंग के दौरान सफेद बोलेरो गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर बोलेरो चालक पुलिस बैरियर तोड़कर भाग निकला। गाड़ी में बदमाशों का शक होने पर पुलिस ने पीछा करने के साथ ही वायरलेस पर फोर्स को बदमाशों के भागने की सूचना दे दी। उधर जट्टारी कस्बे के पास दुर्गापुर माइनर में जट्टारी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग में थे। बोलेरो सवार शराब तस्करों ने फिर पुलिस देखकर गाड़ी रोक दी और उतरकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर गोली चला दी।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा किया जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से शराब तस्कर मनोज कुमार पुत्र धन सिंह निवासी निगुना सिगुना थाना टप्पल गिर गया, जबकि उसके दो साथी जयवीर पुत्र सरूपा और एक अन्य भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी के अनुसार बरामद बोलेरो गाड़ी से हरियाणा मार्का 28 पेटी शराब, एक पिस्टल दो कारतूस और 315 बोर का एक खोखा भी बरामद हुआ है। उधर पुलिस मुठभेड़ की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी के अनुसार मनोज कुमार पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। भाग गए दोनों शराब तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप
अलीगढ़। टप्पल पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए ईनामी बदमाश मनोज के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। मलखान सिंह जिला अस्पताल में परिजनों के साथ पहुंचे मनोज के एक पड़ोसी कपिल कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी वाहवाही के लिए मुठभेड़ का नाम दे रही है जबकि पुलिस ने मनोज को रविवार शाम को थाने बुलाया था। रात भर उसको हिरासत में रखा। इसके बाद सोमवार तड़के उसके पैर में गोली मारकर मुठभेड़ की सूचना फैला दी।