{"_id":"5c12bf8842c7925cf6609a71","slug":"154473259118-jalali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए बेगम ने मुस्लिम बने पति को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के लिए बेगम ने मुस्लिम बने पति को छोड़ा
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
शादी की खातिर जिस युवक ने धर्म परिवर्तन के साथ-साथ खतना तक करा डाला उस आदमी की बेगम ने आठ साल बाद पति को तलाक देते हुए दूसरे युवक के साथ निकाह कुबूल कर लिया है। एक ओर थाने में बैठी महिला अपने प्रेमी के साथ जाने को अड़ी हुई है वहीं उसका पहला पति अपनी पांच वर्षीय बेटी को साथ रखने की जिद कर रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को आठ वर्ष पूर्व उसका एक दोस्त शादी कराने के लिये बिहार के दरभंगा जिले में लेकर चला गया, जहां शर्त के मुताबिक शादी के लिए तैयार व्यक्ति ने मुस्लिम धर्म अपनाते हुए खतना भी करा लिया जिसके बाद उसकी वहां शादी हो गई। शादी के बाद दोनों अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में किराये पर रहने लगे। सालभर बाद एक बेटी भी पैदा हो गई। कई साल पहले वह युवक पत्नी व बच्चों को लेकर हरदुआगंज क्षेत्र में अपने गांव आकर रहने लगा।
इसी बीच उसके मुहल्ले में अपनी बुआ के यहां आने वाले युवक से महिला की आंख लड़ गई।
कुछ दिनों की बातचीत के बाद लगभग दस महीने पहले महिला घर छोड़कर चली गई तथा निकाह करके आशिक के साथ रहने लगी, जबकि पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटकता रहा। कुछ दिन पूर्व पीड़ित युवक की बहन को महिला अलीगढ़ में मिल गई जिसे समझाकर वह घर ले आई। लेकिन कई दिन बाद जब महिला का प्रेमी उसे खोजता हुआ बुधवार रात महिला के घर पहुंचा तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट व शोरशराबे के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला तथा उसके पति व प्रेमी को साथ ले आई। महिला का कहना है कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी, जबकि पति अपनी पांच वर्षीय बेटी को साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर हरदुआगंज ने बताया कि तीनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया है, बातचीत के जरिये मामले के निपटारे की कोशिश की जाएगी।