फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाकियू राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे से चार लाख की लूट

भाकियू राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे से चार लाख की लूट

Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे से चार लाख की लूट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब सात बजे गोंडा रोड पर गांव रामनगरिया के समीप बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने आलू व्यापारी से चार लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस जुट गई लेकिन देर रात तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। उधर सीओ रामआशीष यादव का कहना है कि लूट की वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव राजपाल शर्मा निवासी गांव विशनपुर के भतीजे पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा आलू का व्यापार करते हैं। बुधवार को वह दिल्ली से आलू की बिक्री का भुगतान लेकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे गोंडा रोड पर गांव राम नगरिया स्थित बौहरे हरी सिंह इंटर कॉलेज के समीप स्पीड ब्रेकर की वजह से पुष्पेंद्र शर्मा ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमे की, तभी दो बाइक पर आए चार सशस्त्र लुटेरे उनसे रुपयों भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में चार लाख पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन


दीपावली की रात पड़ी डकैतियों का खुलासा नहीं
इगलास। इससे पहले दीपावली की रात गांव ब्यौहरा व तेहरा में धावा बोलकर डकैतों ने दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दो घंटे से अधिक समय तक बदमाशों ने इन घरों में उत्पात मचाया। दोनों परिवारों में करीब छह लोगों को चाकू और डंडे मारकर घायल किया था। इस मामले में भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed