फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कोतवाली हाथरस जंक्शन के पूर्व एसएचओ को बचाने में जुटा महकमा

कोतवाली हाथरस जंक्शन के पूर्व एसएचओ को बचाने में जुटा महकमा

Sat, 10 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन के पूर्व एसएचओ को बचाने में जुटा महकमा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर दस दिन पूर्व 30 अक्तूबर को लूटपाट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए गांव ढड़ौली निवासी किसान कल्लू खां और दिनेश कुमार निवासी ततारपुर के साथ तत्कालीन कोतवाल द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आरोप है कि कल्लू के साथ मेंडू में शराब के ठेके पास लूटपाट की घटना हुई थी। वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए थे। वहां तत्कालीन कोतवाल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और लूट की घटना को चोरी में दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


दिनेश कुमार ने घटना का विरोध करते एसपी से शिकायत किए जाने की बात कही तो आरोप है कि उनको कोतवाली में बंधक बनाकर मोबाइल छीनते हुए निर्वस्त्र करके मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना की शिकायत के बाद आरोपी कोतवाल का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल भी कराया। एक्सरे रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट में उंगली की हड्डूी टूटी आने के बावजूद इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए सिर्फ जांच का बहाना बनाया जा रहा है। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि अभी घटना के संबंध में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद वह एसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed