फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवक की मौत पर थाने का किया घेराव, लगाया जाम

युवक की मौत पर थाने का किया घेराव, लगाया जाम

Tue, 06 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर थाने का किया घेराव, लगाया जाम
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की शाम सड़क हादसे में घायल हुए दो भाइयों में से एक की सोमवार देर शाम मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने चंडौस थाने पर शव रख घेराव किया और जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज थे। परिजन शव को लेकर करीब एक घंटे तक चंडौस थाने पर जमे रहे। कोतवाल के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

बता दें कि 31 अक्तूबर को गांव जामुनका निवासी तेजवीर शर्मा का पुत्र नीरज शर्मा उम्र 24 वर्ष व उनके साड़ूू का लड़का राहुल शर्मा बाइक से खैर के गौतम चौराहे से लौट रहे थे । तभी गांव जामुनका के पास जामुनका निवासी इरफान पुत्र शमशाद व उसके दो अन्य भाई ट्रैक्टर लेकर गौमत की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी बाइक व ट्रैक्टर आपस में भिड़ गए। हेरो से नीरज की टांग कट गई। उसके साथ उसके मौसेरे भाई राहुल की भी आंख में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए, लेकिन वहां पर गंभीर हालत की वजह से दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया था। पुलिस तब इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे के करीब नीरज की उपचार के दौरान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। राहुल का अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है, जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस भी हरकत में आ गई है।

सोमवार एक युवक की मौत पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए। दिल्ली से शव को लेकर सीधे चंडौस कोतवाली पहुंचे और थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर देते हुुए उसे गिरफ्तार करने की मांग कर थाने का घेराव किया। पुलिस ने आनन फानन में लोगों को समझा कर शांत किया और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।


हादसे की पहले से ही चंडौस थाने में रिपोट दर्ज है। इसमें जो भी तहरीर दी उसको भी शामिल कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जाम लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नीरज जादौन, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed