{"_id":"5ba16715867a557fe1121d7c","slug":"15373043237cordination-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने प्रेमी से मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने प्रेमी से मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा-Cordination
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर (कनैटपुर) में एक महिला ने प्रेमी के सहयोग से अपनी 13 वर्षीय बेटी की सोमवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग में बेटी के बाधक बनने को हत्या का कारण बताया जा रहा है। यह महिला मध्य प्रदेश से यहां अपने मायके आई थी। मृतका के मामा की तहरीर पर आरोपी मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव रामपुर निवासी सुदेश शर्मा की शादी नीलेश शर्मा निवासी कोलार जिला भोपाल, मध्यप्रदेश के साथ हुई थी। उनके एक बेटी कलश (13) थी। दोनों का तलाक हो चुका है। सुदेश अपनी बेटी के साथ कोलार में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वहीं पर रहने वाले रंजीत बाथम पुत्र रमेश बाथम से उसके प्रेम संबंध हो गए।
रविवार को सुदेश अपनी बेटी व प्रेमी के साथ अपने मायके रामपुर (कनैटपुर) आई थी। आरोप है कि सोमवार की रात सुदेश ने प्रेमी रंजीत के सहयोग से बेटी कलश की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मामा अतुल शर्मा पुत्र गिर्राज किशोर शर्मा ने अपनी बहन और उसके प्रेेमी के खिलाफ भांजी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की बेटी इन दोनों के बीच प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी, इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। मृतका के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - अजीत सिंह, कोतवाल इगलास।