फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छेडखानी को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट चले लाठी डंडे,फायरिंग की सूचना पर पहुंचा कई थानों का फोर्स

छेडखानी को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट चले लाठी डंडे,फायरिंग की सूचना पर पहुंचा कई थानों का फोर्स

Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
छेडखानी को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट चले लाठी डंडे,फायरिंग की सूचना पर पहुंचा कई थानों का फोर्स
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सोमवार की सुबह कुछ युवकों ने किशोरी से छेड़खानी कर दी। घटना की जानकारी होने पर गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे भी चले। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी 100 की टीम को दे दी।

कोतवाली हसायन की दोनों पीआरवी के अलावा हाथरस जंक्शन, सिकंदराराऊ, जलेसर और एटा की पीआरवी भी गांव पहुंच गई। गांव में दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सामने हाथों में लाठी-डंडे लेकर झगड़ा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने जब सख्ती बरती तो दोनों पक्ष वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर जरैरा चौकी प्रभारी संजय राघव भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। चौकी प्रभारी ने छेड़खानी और फायरिंग की घटना को महज अफवाह बताते हुए कहा है कि मामला महज दो पक्षों के बीच शराब पीकर मारपीट होने का है। झगड़े के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed