{"_id":"5b870cac42c792467534374e","slug":"15355772482cordination-athroli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर वृद्ध की हत्या-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर वृद्ध की हत्या-Cordination
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
कोतवाली के गांव बैमवीरपुर में वृद्ध का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में कमरे में पड़ा मिला। उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। बगल वाले कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी, जिसमें रखे जेवर और नकदी लापता थी। वह घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी बेटों के पास गाजियाबाद में थीं। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
गांव बैमवीरपुर निवासी किशनलाल नंबरदार पुत्र मथुरा प्रसाद किसान थे। उनकी पत्नी मिथिलेश एक माह पहले अपने बेटों के पास गाजियाबाद चली गई थीं। वह फिलहाल गांव में अकेले थे। बुधवार की सुबह उनके छोटे भाई होतीलाल उन्हें चाय देने पहुंचे तो गेट को खटकाकर आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को दीवार कूदकर अंदर की ओर से दरवाजा खोलने के लिए कहा।
गेट खुलने के बाद कमरे में पहुंचे तो किशनलाल का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। उनके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। गाजियाबाद में उनके बेटों को हादसे की सूचना दी गई। दोपहर बाद उनके तीनों बेटे और पत्नी गांव पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बगल वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने की चार चूड़ियां, दो जंजीरें और करीब चालीस हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा।