फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पशुओं को चराने जा रही महिला पर गिरा छज्जे का पत्थर, मौत

पशुओं को चराने जा रही महिला पर गिरा छज्जे का पत्थर, मौत

Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को चराने जा रही महिला पर गिरा छज्जे का पत्थर, मौत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। गांव नगला बैरू में पशुओं को चराने जा रही एक महिला पर बारिश की वजह से एक मकान के छज्जे का पत्थर टूटकर गिर गया, इसस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन मेें महिला को आगरा उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई।

जानकारी के मुताबिक गांव नगला बैरू में 28 अगस्त को शाम चार बजे माया देवी पत्नी राजनलाल अपने घर से पशुओं को चारा डालने के लिए जा रही थी। पशुओं को चारा डालने जाते समय रास्ते में राम सिंह पुत्र ख्यालीराम के पक्के मकान का छज्जे का पत्थर अचानक ही माया देवी के ऊपर गिर गया। इससे माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में माया देवी को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया।
विज्ञापन


आगरा में उपचार के दौरान करीब साढ़े नौ बजे उनकी मौत हो गई। घटना के अगले दिन बुधवार की सुबह मृतक के घर काफी ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मौके पर राजस्व निरीक्षक डीसी पौरूष सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इन अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। तहसीलदार टीपी सिंह ने बताया कि मृत महिला के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed