फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बीयर फैक्ट्री के निकट अतरौली के व्यापारी से लूटपाट

बीयर फैक्ट्री के निकट अतरौली के व्यापारी से लूटपाट

Fri, 03 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बीयर फैक्ट्री के  निकट अतरौली के  व्यापारी से लूटपाट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अतरौली कोतवाली के गांव अहमदपुरा स्थित बीयर फैक्ट्री के निकट बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से नकदी लूट ली। पीड़ित ने नरौना चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

अतरौली के मोहल्ला सराय भटियारान निवासी नवरत्न वार्ष्णेय पुत्र गौरीशंकर वार्ष्णेय कपड़ा व्यापारी हैं। अतरौली में विवेक वस्त्रालय के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। बुधवार को वह अपनी बेटी के यहां फरीदाबाद गए थे। गुरुवार को वह बस द्वारा फरीदाबाद से अलीगढ़ आ गए।
विज्ञापन


रात करीब 8:30 बजे वह बाइक से अलीगढ़ से अतरौली लौट रहे थे। बीयर फैक्ट्री के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचा तानते हुए लूटपाट करने लगे। शोर मचाने पर गोली चलाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उनसे 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल को कुछ दूरी पर बदमाश फेंक गए। पीड़िता नरौना चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई की बात कहकर चौकी से टरका दिया। इस मामले में कोतवाल से बात करने की कोशिश की मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed