{"_id":"5b6368df4f1c1b827d8b6463","slug":"15332415611-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसबली में घर के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव अचरू निवासी संजीव कुमार उर्फ दाऊ पुत्र रेवती प्रसाद पिछले तीन साल से अपनी बूआ के यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसबली में रह रहा था। बुधवार की रात्रि को वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।
बूआ का लड़का संतोष सारस्वत, बहन पूनम व बूआ राजनदेवी घर के अंदर सो रहे थे। 10 बजे किसी ने संजीव की हत्या कर दी। उसका शव खाट पर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी रात्रि को पशुओं को चारा देने गई बूआ राजनदेवी को हुई। इसके बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर गोरई चौकी प्रभारी धीरज सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि संतोष सारस्वत की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।