फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाइकर्स गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

बाइकर्स गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन


मई, जून माह में नगर में दो जगह बाइकर्स गैंग द्वारा दो लोगों से ढाई लाख रुपये टूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। उससे 25 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। लूट में शामिल दो अन्य लुटेरों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार 16 मई को नत्थू पुत्र चूरामन निवासी टटी डंडिया ने एसबीआई की स्थानीय शाखा से एक लाख पचास हजार रुपये निकाले थे। दोपहर में रुपये निकालने के बाद नत्थू जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने समौसे की दुकान पर रुका था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने नोटों से भरा थैला उड़ा दिया था। मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



इसके बाद 28 जून को गांव मुगलगढ़ी निवासी ठेकेदार अनिल कुमार ने पीएनबी की स्थानीय शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। उनकी बाइक से भी बाइकर्स थैला लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दोनों वारदात को नीटू उर्फ जुगेंद्र पुत्र गुलाब सिंह निवासी नगला खारी थाना बरला अलीगढ़, महेंद्र पुत्र हेतराम निवासी गांव बरसौली, प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी गांव बरसौली थाना हसायन ने अंजाम दिया था।


सोमवार की रात में कोतवाल मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना पर एसआई वैश अहमद, ललित कुमार, शीलेश आदि के साथ पंत चौराहे के पास से एक बदमाश नीटू को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर दो करतूस तथा 25 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। कोतवाली पर नीटू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों लूट करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed