फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आपतिजनक वीडियो पोस्ट करने पर बवाल-First Page

आपतिजनक वीडियो पोस्ट करने पर बवाल-First Page

Wed, 27 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक वीडियो पोस्ट करने पर बवाल-First Page
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक धर्म के लोगों पर कमेंट और गालीगलौज वाली पोस्ट वायरल होने के बाद फैल रहा आक्रोश मंगलवार को गौमत चौराहे पर फूट पड़ा। आसपास के गांवों के करीब 24-25 युवा केसरिया झंडे और जयश्रीराम का जयघोष करते हुए वहां पहुंचकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन युवकों को खदेड़ा और एक को हिरासत में ले लिया। आपत्तिजनक पोस्ट जारी करने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

सोमवार को सोशल मीडिया में तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें समुदाय विशेष का एक किशोर एक धर्म के लोगों पर कमेंट व गालीगलौज करते हुए दिख रहा है। इस पोस्ट की शिकायत विहिप के जिला सह मंत्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने सीओ खैर को देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच आसपास के गांवों में इस वीडियो को लेकर आक्रोश बढ़ने लगा।
विज्ञापन


मंगलवार को केसरिया झंडे लिए पहुंचे युवकों ने गौमत चौराहे पर चौराहे पर लगी फलों की कई रेहड़ियां पलट दीं। उनका आक्रोश देखकर कई रेहड़ी वाले भाग निकले। उधर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी किशोर को पुलिस ने सोमवार की देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई यतिंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गांव में सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। युवकों का आपस में विवाद हुआ था। एक युवक को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वाले किशोर के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed