फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित मिला रिटायर्ड दरोगा का बेटा

परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित मिला रिटायर्ड दरोगा का बेटा

Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित मिला रिटायर्ड दरोगा का बेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा में खाकी वर्दी पहनकर कॉलेज के बाहर बेटे की कापी लिखते हुए रिटायर्ड दरोगा के व्हाट्स एप पर वायरल और मीडिया में प्रकाशित फोटो के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

शनिवार को दरोगा के खिलाफ छर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसमें दरोगा पर वर्दी पहनकर बेटे की कापी बदलने के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है। यह रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई है। उधर पुलिस और एलआईयू की टीम ने छर्रा के भुड़िया स्थित परीक्षा केंद्र पर जांच की। परीक्षा केंद्र पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे की परीक्षा में अनुपस्थिति दर्ज मिली।
विज्ञापन


अतरौली के गांव चैंडौली बुजुर्ग निवासी शिवनारायण शर्मा कानपुर से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी से पुत्र प्रिंस का परीक्षा फॉर्म अपनी पहली पत्नी के भाई के कहने पर दादों के एक स्कूल से भरवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बेटा प्रिंस भारद्वाज का छर्रा के गांव भुड़िया स्थित परीक्षा केंद्र पर सेंटर पड़ा था। मीडिया में प्रकाशित व सोशल मीडिया में वायरल फोटो में दरोगा के खेत में बैठकर कापी लिखते हुए दिखाया गया है।

पुलिस जांच में पता चला कि शिवनारायण शर्मा कई साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। वह परीक्षा केंद्र पर रौब गालिब करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर गए थे। नेम प्लेट भी लगी हुई थी।

दरोगा की गांव में जमीन और प्लाट आदि हैं। परिवार के भाई और अन्य परिजन भी गांव में ही रहते हैं, लेकिन रिटायर्ड दरोगा लखनऊ में रहते हैं। वहीं उनका मकान और कारोबार है।

शनिवार को पुलिस और एलआईयू की टीम उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो पता चला तो प्रिंस भारद्वाज शनिवार की परीक्षा से अनुपस्थित है। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने भी गांव चैंडौली बुजुर्ग जाकर दरोगा के बारे में जानकारी जुटाई।


पुलिस वर्दी पहनकर यूपी बोर्ड परीक्षा की कापी लिखने वाले सेवानिवृत्त दरोगा की तलाश में पुलिस जुटी है। उनके पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर बेटे की कापी लिखने वाला फोटो किस दिन और किस विषय की परीक्षा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed