{"_id":"6ad921a8d96be327c3068039","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161009-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भैंसा-बुग्गी दौड़ कराई, 33 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भैंसा-बुग्गी दौड़ कराई, 33 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर मंगलवार शाम युवाओं ने भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें भैंसा बुग्गी के साथ काफी संख्या में बाइकें भी दौड़ाई गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वीडियो मिलने पर पुलिस ने नौ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भैंसा-बुग्गी दौड़ की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कराई। जांच में पता चला कि पिचौकरा गांव के सामने से जिवाना तक दौड़ कराई गई। वीडियो में बुग्गी पर बैठे युवक भैंसों को नुकीला हथियार मारते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दौड़ में शामिल युवकों की पहचान माखर गांव के रजत सोलंकी, जोंटी, रंछाड़ के कपिल, भीम, रक्षित, मवाना के ललित, बामनौली के अंजीर, माल माजरा के विवेक के रूप में की। इसमें एसआई नीलकांत का कहना है कि नौ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रजत सोलंकी पर दर्ज हुई तीसरी प्राथमिकी
भैंसा बुग्गी दौड़ में माखर गांव के रजत को भी नामजद किया गया। रजत के खिलाफ तीसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है। रजत सोलंकी पहले सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय की वीडियो बनाने और दूसरी प्राथमिकी सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हुई थी, इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको मिलने के लिए भी बुलाया था। अब उसने प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में आत्मदाह करने की चेतावनी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।