{"_id":"5a7619184f1c1ba2268b833f","slug":"151768932114-tappal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल की छत के गिरे प्लास्टर से घायल हुआ छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल की छत के गिरे प्लास्टर से घायल हुआ छात्र
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद।
औषधि एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को विजयगढ़ कस्बे में चार जगह छापा मारकर मिलावटी पनीर, मावा (खोया) तैयार करते हुए चार लोगों को दबोच लिया।
संचालित भट्ठियों से टीम ने ढाई क्विंटल पनीर, ढाई क्विंटल मावा और 41 डिब्बे मिल्क पाउडर बरामद किया है। बरामद माल का सैंपल भरने के साथ बचे हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ को टीम ने नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह के अनुसार सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एफडीए के अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रमोद कुमार, अमर बहादुर, मनोज कुमार सरोज एवं राघवेंद्र सिंह ने दोपहर में टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान चार जगह पर संचालित भट्ठियों में तैयार किया जा रहा नकली पनीर, मावा और मिल्क पाउडर बरामद किया गया।
चारों जगह से एक-एक व्यक्ति को टीम ने पकड़ा है, जिन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता रही और वह दूर से विभागीय कार्रवाई को देखते रहे।