{"_id":"5a5d0e984f1c1b7f268b4a8c","slug":"15160482085-jalali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रौबी पर हुये हमले को माना संदिग्ध, पुष्टि के लिये खंगाल रही आरोपियों की लोकेशन..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रौबी पर हुये हमले को माना संदिग्ध, पुष्टि के लिये खंगाल रही आरोपियों की लोकेशन..
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी हिस्ट्रीशीटर संजीव उर्फ रॉबी को गोली लगने की घटना को संदिग्ध मानते हुए इसे हादसा ही बता रही है। पुलिस की मानें तो अब तक की जांच में इस बात का प्रमाण उनके पास आ गया है।
घटना के बाद जिस समय परिजन रॉबी को लेकर अस्पताल भागे उसी दौरान सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते समय ही संदेह भांप लिया था और पुलिस तभी से मान रही थी कि यह गोली कांड हमला नहीं, बल्कि हादसा था।
इस मामले में पुलिस ने रॉबी के एक भाई व परिवार की एक महिला के वीडियो रिकार्ड कर बयान भी दर्ज कर लिए हैं, जिसमें परिजन इस घटना को एक हादसा ही बता रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में रॉबी के पिता भूपेंद्र सिंह एडवोकेट द्वारा नामजद किए गए आरोपियों में से गौरव उर्फ घपलू व राजू के पिता बलबीर सिंह एडवोकेट ने रविवार को ही थानाध्यक्ष को फोन पर इस हमले को साजिश करार बताते हुए कहा था कि रॉबी व उसके अन्य साथियों ने वर्ष 2002 में उसके बेटे संजीव चौधरी की डीएस कॉलेज में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
चूंकि अब मुकदमा सुनवाई पर चल रहा है, जिसमें रॉबी सहित अन्य आरोपियों को सजा होनी है। इसी को लेकर रॉबी पिछले काफी दिनों से फैसले को प्रयासरत है, लेकिन जब उन्होंने बेटे की मौत पर समझौता करने से मना कर दिया तो रॉबी ने यह साजिश रचते हुए दबाव बनाने के लिए उनके दोनों बेटों को इस मामले में झूठा फंसाने का षड्यंत्र रचा है। यहां तक एसओ से कहा कि वह अपने दोनों बेटों को अभी पुलिस के पास भेज देते हैं।
- घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने यह बयान दिया है कि गन साफ करते समय चली गोली से यह जख्मी हुआ है। यह बयान रिकार्ड किए गए हैं। फिर भी मामले की जांच चल रही है। हालांकि घटना संदिग्ध है, जिसको लेकर फॉरेंसिक टीम के माध्यम से भी कई तथ्य मौजूद हैं। फिर भी गहराई से छानबीन करते हुए सभी नामजदों की सीडीआर लोकेशन निकलवाई जाएगी। लोकेशन को देखते हुए ही आगे कार्रवाई होगी।
- डॉ.विनोद सिंह, एसओ हरदुआगंज
---
रॉबी के पिता ने पुलिस पर मढ़े आरोप
इस मामले में रॉबी के प्रधान पिता अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप मढ़ा है कि दूसरे पक्ष से मिली भगत कर मुकदमे को दाखिल दफ्तर करने की कोशिश की जा रही है। मगर मामले में वह आवाज उठाएंगे और जरूरत महसूस हुई तो जांच भी बदलवाएंगे।