फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्वीट सेंटर पर चोरी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

स्वीट सेंटर पर चोरी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्वीट सेंटर पर चोरी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। नगर के नयागंज बाजार स्थित जय स्वीट सेंटर में गत माह रात्रि में गल्ले से एक लाख रुपये चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा है। उसका एक साथी पहले ही जेल भेेजा जा चुका है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

जानकारी के अनुसार पिछले माह सेंटर बंद होने के बाद अर्धरात्रि को दो चोर छत से पटिया हटाकर दुकान में अंदर घुस गए थे और दुकान के काउंटर में रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। चोरी के दिन ही एक चोर स्वीट सेंटर पर बार-बार चक्कर लगा रहा था। उसे पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे तो स्पष्ट हो गया कि युवक चोरी में शामिल था। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 36 हजार रुपये भी बरामद हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी केमरे में बारहसैनी निवासी युवक बनिया वाल्मीकि भी शामिल था, लेकिन वह वारदात करने के बाद अपने हिस्से के रुपये लेकर फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर बनिया को स्टेट बैंक मोड़ से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह कहीं जाने की फिराक में था। चोरी किया गया रुपया उसने खर्च करना कबूल किया। पुलिस ने उसे जेल भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed