फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन गोलियों से हुआ शाहबेज का काम तमाम

तीन गोलियों से हुआ शाहबेज का काम तमाम

Thu, 25 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तीन गोलियों से हुआ शाहबेज का काम तमाम
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सिविल लाइंस इलाके में अनूपशहर रोड पर हबीब हॉल के सामने गैंगवार में मारे गए शाहबेज का शव बुधवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ कि शाहबेज को तीन गोलियां लगी थीं, जिनमें से एक दिल को चीरती हुई आर-पार हो गई, जबकि दो शरीर में रह गईं। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों गोलियों को निकाला गया। इधर, अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं जुबैर व उसके गैंग के संरक्षणदाताओं पर भी पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। यह जानने के प्रयास भी किए जा रहे हैं कि एएमयू कैंपस में इनके कहां कहां ठिकाने हैं।

एएमयू के अब्दुल्ला कॉलेज की छात्रा अनम हत्या के आरोपी शाहबेज पुत्र अजमत निवासी जाकिर नगर जीवनगढ़ गली नंबर 14 क्वार्सी की मंगलवार देर शाम हबीब हॉल के सामने बुलेट सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से समर्थकों व परिजनों ने खासा आक्रोश था। इस आक्रोश के चलते आरोपी जुबैर के समर्थक रितिक निवासी बरौला को मेडिकल कॉलेज में जमकर पीटा गया था। इसके बाद से पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के एहतियात बरते थे। रात भर मेडिकल कॉलेज में पुलिस तैनात रही। इसके बाद सुबह जब शव को पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचाया गया तो वहां भी सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के नेतृत्व में कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। जिसे परिजन अपने साथ ले गए और वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार शाहबेज के सिर में एक व सीने व बगल से दिल में कुल तीन गोलियां लगी हैं। इनमें से दिल को चीरते हुए गोली पार हो गई, बाकी सिर व सीने वाली गोली पोस्टमार्टम में एक्सरे के दौरान मिली है। जिन्हें पोस्टमार्टम के दौरान निकाला गया है।
विज्ञापन


इधर, अब पुलिस नामजद आरोपी जुबैर, उसके भाई व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। समर्थकों द्वारा मारपीट के बाद हिरासत में लिए गए रितिक भी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ चल रही है। ताकि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। साथ में इनके संरक्षणदाताओं तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। सबसे खास बात है कि जुबैर व उसका भाई पिछले दिनों पुलिस ने लूट की वारदातों में जेल भेजे थे। इतनी जल्दी इनकी जमानत किसकी मदद या पैरवी से हुई है, यह भी पुलिस पता लगा रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शाहबेज की हत्या मुनीर गैंग के खास जुबैर से गैंगवार में हुई है। यह बात अब तक की जांच में साफ हो गई है। मारे गए शाहबेज पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज था। अब पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में लगी हैं और उनके संरक्षणदाताओं तक भी पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।-अजय कुमार साहनी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed