फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अंजू को अब उसकी ननद से जान का खतरा

अंजू को अब उसकी ननद से जान का खतरा

Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंजू को अब उसकी ननद से जान का खतरा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पति और ससुर की मारपीट से परेशान बहू को अब ननद से जान का खतरा हो गया है। बहू ने पुलिस से उसकी जान बचाने की गुहार लगाई है। बहू अंजू ने कहा है कि उसकी ननद दिल्ली में रहती है। शनिवार को पति और ससुर को जब पुलिस गिरफ्तार कर ले गई तो अंजू दिल्ली से अलीगढ़ आ गई।

वह अपने साथ कुछ असामाजिक तत्वों को भी लेकर आई है। शनिवार देर शाम को उसके घर के चक्कर लगा रही थी और घर की निशानदेही करा रही थी। ऐसे में उसको ननद और उसके साथ आये संदिग्ध युवाओं से जान का खतरा बन गया है। अंजू ने इस बाबत एक तहरीर महिला थाने में दी है। इधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने अंजू का पूरा प्रकरण सूना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के नगला मानसिंह की रहने वाली अंजू पुत्री अमर सिंह की शादी फरवरी 2018 में थाना क्वार्सी इलाके के क्वार्सी बाईपास निवासी संघप्रिय गौतम उर्फ ललित पुत्र ओम प्रकाश गौतम से हुई थी। ओम प्रकाश गौतम एक पब्लिक सेक्टर यूनिट कंपनी से मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शादी में दहेज के रुप में दस लाख रुपये व दो बीघा जमीन दामाद संघप्रिय के नाम कर दी गई थी। लेकिन ससुराल वाले इसके बाद भी उससे कार की मांग कर रहे थे। पति और ससुर उसे आए दिन जानवरों की तरह पीटते थे। इसी मारपीट से तंग आकर शनिवार को अंजू ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस प्रकरण के मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने रविवार को अंजू से मुलाकात की और पूरे प्रकरण पर जानकारी करने के बाद उसे मदद का भरोसा दिलाया।


इधर, इंस्पेक्टर महिला थाना सुनीता मिश्रा के अनुसार अंजू की तहरीर प्राप्त हो गई है। जिसके अनुसार अंदेशा है कि ननद से उसको खतरा है। ननद को आरोपी बना कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नहीं तो पुराने मुकदमे में ही ससुर और पति के साथ ननद को भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed