फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बीमार छोटे भाई का बड़े भाई ने कत्ल कर दिया इलाज

बीमार छोटे भाई का बड़े भाई ने कत्ल कर दिया इलाज

Tue, 14 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बीमार छोटे भाई का बड़े भाई ने कत्ल कर दिया इलाज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के मोहल्ला काजीपाड़ा के हार्डवेयर कारोबारी के बेटे की जवां इलाके में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के सगे भाई व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कत्ल मृत युवक के बड़े भाई ने अपने दोस्त संग मिलकर महज इसलिए किया कि वह मानसिक रोगी था और बड़े भाई पर उसकी बीमारी का दर्द सहा नहीं जा रहा था। मानसिक रोगी भाई एक तरफ घर में उत्पात मचाता था। जब कभी वह गुस्से में लाल पीला होता था तो वह सभी को मारने की धमकी देता था। बाद में हालत सुधरने पर कहता था कि परिजन उसी को मार दें तो ज्यादा ठीक रहेगा। बस छोटे भाई की यह बात उसे लग गई और उसने हमेशा के लिए छोटे का इलाज कर दिया।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि काजी पाड़ा के हार्डवेयर कारोबारी सरदार अहमद के नौ बेटों में सबसे छोटा गुलरेज (21) 9 अगस्त की शाम कुछ परिचितों के साथ स्कूटी लेकर चला गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शुक्रवार को सुबह उसकी खोजबीन जारी रही। इसी बीच जवां इलाके में सेंट्रल डेयरी फार्म के पास कुछ लोगों ने एक खेत में शव पड़ा देखा। जिसकी पहचान कुछ ही देर में जेब से मिले आधार कार्ड से गुलरेज के रूप में हुई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद से पुलिस उस परिचित की तलाश में जुटी थी, जो उसके साथ स्कूटी पर गया था। इसी बीच सुरागरशी में गुलरेज से बड़े भाई फैजान का नाम सामने आया। इस पर जब फैजान से पूछताछ शुरू हुई तो उसने पहले तो टहलाया। मगर बाद में सब कुछ उगल दिया। उसने बताया कि गुलरेज की हत्या उसने अपने दोस्त शहजाद हसन कासिफ पुत्र इबने हसन निवासी हमदर्द नगर ए जमालपुर सिविल सिविल लाइंस के सहयोग से की थी। इसके बाद उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिर दोनों से पूछताछ में जो उजागर हुआ, वह वाकई चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


एसपी सिटी के अनुसार आरोपी ने स्वीकारा कि गुलरेज दिमागी तौर पर ठीक नहीं था। उसका इलाज चल रहा था, वह घर में तोड़ फोड़ करता था और सभी परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। यहां तक कहता था कि मैं तुम सबको जान से मार दूंगा। कई बार आग लगाने के इरादे से गैस का सिलेंडर भी खोल चुका था, वह फैजान के सबसे ज्यादा नजदीक था। उसने फैजान से कई बार खुद को मारने के लिए कहा कि या तो मुझे मार दो नहीं तो वह उसे व पूरे परिवार को मार दूंगा, चूंकि वो दिमागी तौर पर ठीक नहीं था इसलिए उसकी इन सब हरकतों से फैजान को डर लगने लगा। यह बात फैजान ने अपने दोस्त शहजाद हसन को बतायी। इस पर दोनों ने उसकी हत्या की प्लानिंग बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन फैजान भाई को मोबाइल सही कराने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर लाया। इसके बाद दोस्त को एएमयू से साथ लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान भाई ने हाथ पकड़े, जबकि दोस्त ने गला रेता। वह प्लानिंग के तहत अपने दूसरे कपड़े भी लेकर गए थे। बाद में कपड़े खून से सनने पर अपने कपड़े बदले और फिर गुलरेज का खराब मोबाइल वहां से लेकर वह सने हुए कपड़े लेकर उन्हें जमालपुर टूटी बाउंड्री इलाके में रेलवे लाइन के सहारे कूड़े के ढेर पर डाल दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कपड़े, मोबाइल व चाकू भी बरामद किया। इस खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की है। इस मौके पर एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित, एसओ जवां उदित नयन सिंह आदि मौजूद रहे।


परिवार तलाश में था, खुद फैजान गायब था
जब गुलरेज गायब हुआ तो फैजान भी गायब था। उसे कुछ लोगों ने गुलरेज के साथ स्कूटी पर जाते देखा था। मगर परिजन समझ नहीं पाए थे। कुछ घंटे बाद जब फैजान घर आया तो उससे सवाल हुआ तो वह बोला कि सब्जी लेने गया था। मगर वह घबराया हुआ था। उस समय परिजन कुछ समझ नहीं पाए थे। अब इस खुलासे पर परिजन उससे बेहद खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed