{"_id":"5ae2312a4f1c1b84098b6cdf","slug":"151524773162-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार ठगी होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस हजार ठगी होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क इलाके के नगला मान सिंह में दिनदहाड़े बीस हजार रुपये की ठगी से युवक इतना आहत हो गया कि उसने घर पहुंचकर परिवार को पूरा वाकया बता तो दिया। मगर रात में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को खुदकुशी की खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाकये के अनुसार राज मिस्त्री का काम करने वाला नगला मान सिंह निवासी रविंद्र सिंह पुत्र कंछीलाल बुधवार को घर से बैंक में रुपये जमा करने जाने के लिए निकला। दोपहर में रास्ते में उसे दो युवक मिले और बातों में उलझाकर रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे बीस हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद वह उसे चकमा देकर चले गए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो वह परेशान होकर घर पहुंचा। परिजनों को पूरी बात बताने के बाद वह देर शाम तक परेशान घूमता रहा। इसके बाद रात में उसने किसी समय कमरे में खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सुबह पत्नी, बच्चे व अन्य परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।