फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रदूषण के विरुद्ध कारखाना स्वामी पर याचिका दायर

प्रदूषण के विरुद्ध कारखाना स्वामी पर याचिका दायर

Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण के विरुद्ध कारखाना स्वामी पर याचिका दायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके में औद्योगिक कारखानों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई है। इन पर आबादी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने का आरोप है। यह याचिका समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष प्रवीर सक्सेना के अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता की ओर से सासनी गेट पला साहिबाबाद निवासी राजीव अग्रवाल के खिलाफ दायर की गई है।

इसमें कहा गया है कि उनके घर के पास राजीव अग्रवाल ने निकिल प्लांट लगा रखा है। यह प्लांट प्रदूषण फैला रहा है। इसकी शिकायत करने पर वर्ष 2016 में यहां से प्लांट ताला नगरी शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


मगर प्रदेश में नई सरकार आने पर यह प्लांट फिर पुराने स्थान पर शुरू कर दिया गया है। फिर से शिकायतें की गईं तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं हैं। इस संबंध में थाने में तहरीर भी दी गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब जाकर अदालत में याचिका दायर की है और इस मामले में सासनी गेट पुलिस ने 18 अप्रैल तक आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed