फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 हजार की लूट में कैद हुए लुटेरे

50 हजार की लूट में कैद हुए लुटेरे

Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
50 हजार की लूट में कैद हुए लुटेरे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के व्यस्ततम इलाके सेंटर प्वाइंट पर सोमवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता की पत्नी से हुई लूट में पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। हालांकि बाइक सवार बदमाशों की बाइक के नंबर स्पष्ट नहीं हैं। मगर उनकी कद काठी व बाइक के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

सोमवार की दोपहर अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा निवासी बाईपास राज नगर की पत्नी मीना शर्मा दोपहर करीब तीन बजे मैरिस रोड पीएनबी से रुपये निकालकर आ रही थी। तभी मैरिस रोड पर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रयास कर बैंक के आने-जाने के रास्ते पर कुछ सीसीटीवी देखे, जिसमें कुछ स्थानों पर बदमाश महिला के पीछे आते व जाते कैद हुए हैं। वह बाइक पर हैं, उनकी कदकाठी तो कैद है, मगर बाइक नंबर स्पष्ट नहीं है। सीओ तृतीय के अनुसार जल्द गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर स्नेचर्स दबोचा, पूछताछ जारी
महानगर में लगातार चल रही झपटमारी को लेकर पुलिस ने एक स्नेचर को दबोच लिया है। इस पेशेवर स्नेचर से पूछताछ चल रही है। हाल ही में हुईं कुछ घटनाओं को लेकर उससे तथ्य निकलवाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed