फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   150 ft from the drone shown by Holly

जब 150 फीट ऊंचाई से ड्रोन ने दिखाई होली

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
150 ft from the drone shown by Holly
ऊपरकोट कोतवाली में एसपी सिटी के सामने ड्रोन की होती ट्रेनिग। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 प्रदेश के अतिसंवेदनशील शहरों में शुमार अलीगढ़ को शासन से मिले बजट की मदद से बुधवार को नाइटविजन ड्रोन कैमरा मिल गया। नोएडा से आए डीजीआई फैंटम कंपनी के तकनीशियनों ने कोतवाली में इस ड्रोन की मदद से डेमो करके दिखाया और कोतवाली के टीवी स्क्रीन पर अधिकारियों ने डेढ़ सौ फिट ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन कैमरा द्वारा दिखाई जा रही वीडियो फुटेज लाइव देखी।
विज्ञापन


पुलिस ने दो ड्रोन खरीदे हैं, जिनमें से यह पहला आज पहुंचा और दूसरा ड्रोन अगले सप्ताह मिल जाएगा जो इससे भी उच्च गुणवत्ता का होगा। इस प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रहे सीओ बरला/एएसपी अमित कुमार ने बताया कि दस लाख रुपये बजट में दो नाइट विजन ड्रोन कैमरे खरीदे गए हैं। आज जो कैमरा आया है, वह करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का छोटा कैमरा है।
विज्ञापन


यह मात्र 150-200 फीट ऊंचाई तक जा सकता है और एक किमी रेडियस की कवरेज देगा। दूसरा बड़ा कैमरा हाई डेफीनेशन में अगले सप्ताह आ जाएगा। उसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपये होगी और वह एक किमी ऊंचाई तक जा सकेगा। ढाई से तीन किमी रेडियस की कवरेज देगा। एएसपी ने बताया कि दूसरा कैमरा आने तक कंपनी की ओर से एक अन्य छोटा कैमरा भेजा गया है। दोनों एक ही गुणवत्ता वाले हैं। बड़ा कैमरा आने पर कंपनी द्वारा भेजा गया एक कैमरा वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात है कि इन कैमरों का हम रात में भी प्रयोग कर सकते हैं। कोतवाली में डेमो के दौरान एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, एसपी यातायात संजय यादव, सीओ प्रथम राजकुमार, इंस्पेक्टर हैदर रजा जैदी आदि मौजूद रहे। यहां कोतवाली के पुलिसकर्मियों व सब इंस्पेक्टर मो.असलम को ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed