{"_id":"5cb63a1ebdec2214676ac4e4","slug":"141555446302-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी पुलिस ने पकड़ी 40 पेटी देशी शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वार्सी पुलिस ने पकड़ी 40 पेटी देशी शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने मंगलवार शाम से शराब की दुकानों को बंद करा दिया है। मंगलवार को पुलिस ने केला नगर चौराहे के पास स्थित एक मकान से देशी शराब की 40 पेटी बरामद की है। पुलिस ने मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
गयाप्रसाद निवासी केलानगर चौराहा के मकान में देशपाल का देशी शराब का ठेका है। मंगलवार को प्रशासन के आदेशानुसार शाम छह बजे के बाद सभी ठेके बंद करने के आदेश था। लालच के चक्कर में सेल्समैन ओमकार ने ठेके से उठाकर चालीस पेटी शराब गयाप्रसाद के मकान में रख दी। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची क्वार्सी पुलिस ने मकान से चालीस पेटी शराब बरामद कर ली।
साथ ही सेल्समैन ओमकार और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी डीके त्यागी ने बताया कि केला नगर चौराहे पर देशपाल का देशी शराब का ठेका है। उस मकान के मालिक गयाप्रसाद हैं। चुनाव तक सभी ठेके बंद करा दिए गए हैं। लालच के चक्कर में ठेके से चालीस पेटी शराब मकान मालिक के रखवा दी। 18 की शाम तक यहां से शराब बेची जाती। इस संबंध में सेल्समैन ओमकार निवासी बहरौली धनारी बदायूं को और गयाप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर की स्कूटी से 1.75 लाख बरामद
चुनाव के चलते शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जगह-जगह स्टेटिक टीम व पुलिस की कड़ी निगरानी है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने सेंटर प्वाइंट पर एक स्कूटी सवार की डिग्गी से 1.75 लाख रुपये बरामद किए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइन अमित ने बताया कि अवधेश निवासी रामनगर की स्कूटी में पैसे बरामद किए गए है। पूछताछ में बताया कि वह प्रापर्टी डीलर हैं, व्यापार के सिलसिले से यह रुपये लेकर जा रहे थे। अभी उनसे पूछताछ जारी है।