फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संदिग्धों के आधार पर डकैती खोलने में जुटी पुलिस

संदिग्धों के आधार पर डकैती खोलने में जुटी पुलिस

Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धों के आधार पर डकैती खोलने में जुटी पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र की रियाज नगर कालोनी में पुलिसकर्मी बताकर खाद सीमेंट कारोबारी के यहां घुसे डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर असली अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाने में बैठा भी रखा है।

शुक्रवार की रात को क्वार्सी थाना क्षेत्र के रियाज नगर कालोनी में खाद-सीमेंट कारोबारी इद उल जमा के यहां बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और सभी को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये के करीब का माल लूट ले गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। इसके बाद छत के रास्ते ही भाग गए। पीड़ित के अनुसार बदमाशों में से तीन ने नकाब पहन रखा था और लूटे गए माल को उनकी छत पर बैठकर ही बांटा। सुबह होने पर किसी तरह कारोबारी बंधन मुक्त हुए और मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामला की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि डकैती की वारदात किसी नजदीकी की रैकी के बाद हुई है। इसलिए प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर डकैतों को सलाखों के पीछे किया जाएगा।

दीपावली पर पथराव करने वाले चिह्नित, गिरफ्तारी को दबिश जारी
दीपावली की रात को छेड़छाड़ के विरोध में गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित शिशियापाड़ा में हुई पथराव के बाद बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पहचान होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश देने में जुटी हुई है।

दीपावली की रात को स्कूटी सवार मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर शिशियापाड़ा में पथराव दो गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची इससे पहले ही दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने पथराव एवं बवाल करने वालों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पथराव करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही शहर की शांत फिजा को बिगाड़ने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed