फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस की खींचतान में महिला को आईं खरोंचें

पुलिस की खींचतान में महिला को आईं खरोंचें

Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की खींचतान में महिला को आईं खरोंचें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आ रही मंगलवार को गोली के शिकार हुए छर्रा के व्यापारी शरद गुप्ता की पत्नी कशिश गुप्ता के वाहन को धनीपुर हवाई पट्टी से पहले रोकने के बाद हुई पुलिस से नोकझोंक व खींचतान में कशिश की हाथ में कई खरोचें आई हैं। इस दौरान पुलिस से उसकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटा तक तनातनी का माहौल रहा। वहीं, इस मामले की शिकायत कशिश की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज करा दी गई है।

मोहल्ला संजय नगर अतरौली रोड छर्रा निवासी राकेश गुप्ता के बेटे शरद गुप्ता की 9 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को रॉयल रेजीडेंसी में डिफेंस कॉरिडोर में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की आस में उनसे मिलने कशिश गुप्ता अपने परिजनों के साथ धनीपुर हवाई पट्टी पर आ रही थी, तभी हवाई पट्टी से काफी पहले सुरक्षा कर्मियों ने उसके वाहन को रोक लिया। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कशिश अड़ गई। मगर, उसके वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद नोकझोंक नौबत आ गई। कशिश को वाहन में बिठाने के दौरान पुलिस से हुई खींचतान में कशिश के हाथ में कई खरोंचें भी आई हैं। जब मुख्यमंत्री की फ्लीट कार्यक्रम स्थल पर रवाना हो गई, तब सुरक्षा कर्मियों ने कशिश व उसके परिजनों को जबर्दस्ती वाहन में बिठा दिया। इसके बाद आला अफसरों ने वाहन को वापस भेजने की जिम्मेदारी एसओ क्वार्सी को सौंपी। एसओ क्वार्सी रामघाट स्थित विजडम पब्लिक स्कूल के पास गंदे नाले के पास वाहन को एसओजी टीम की निगरानी में दे दिया। एसओजी टीम ने उनके वाहन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर रोके रखा। बाद में उसे छर्रा वापस भेज दिया गया। पत्नी ने पुलिस पर हत्यारों का संरक्षण होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने दी आत्महत्या की धमकी
मृतक शरद की पत्नी कशिश ने बताया कि अगर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस के पास उसका और उसके पति का मोबाइल है, जिससे पुलिस डाटा डिलीट कर सकती है। जल्द ही वह कलेक्ट्रेट पर धरना देंगी। पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। छर्रा पुलिस पर भरोसा नहीं है। कार्रवाई में लीपापोती कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed