फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ओजोन मालिक व जीएम पर चोरी का मुकदमा

ओजोन मालिक व जीएम पर चोरी का मुकदमा

Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ओजोन मालिक व जीएम पर चोरी का मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रीयल स्टेट ग्रुप ओजोन बिल्डर्स के स्वामी प्रवीण मंगला व जीएम नासिर अब्बास के खिलाफ बिल्डर राधेलाल शर्मा ने क्वार्सी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि नामजदों ने उनकी ओजोन सिटी से सटी साढ़े तेरह बीघा जमीन की बाउंड्री तोड़कर वहां से ईंट, सरिया आदि माल चोरी कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

बिल्डर राधेलाल शर्मा निवासी गंग जवाहर कॉलोनी बन्नादेवी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी ओजोन सिटी के बगल में जमीन है, जिसकी बाउंड्री आदि हो रखी है।
विज्ञापन


वह उन्होंने खुद अपने नाम बैनामे से खरीदी है। पांच साल पहले उस जमीन को ओजोन ग्रुप के मालिकान ने अपना बताते हुए विवाद शुरू किया। जिसकी पुलिस प्रशासनिक स्तर से राजस्व अधिकारियों की मदद से जांच कराई। जांच में यह जमीन राधेलाल शर्मा की बताई गई। इसके बाद उस पर उन्होंने बाउंड्री करा कर गेट चढ़ाकर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नामजद ओजोन सिटी के मालिक प्रवीण मंगला व जीएम नासिर अब्बास ने 18 जुलाई को उनकी जमीन के पिछले हिस्से की बाउंड्री तोड़कर वहां से ईंटें, सरिया आदि माल चोरी कर लिया। इस मामले में जब उन्हें जानकारी हुई और दोनों से आपत्ति जताई तो उन्होंने धमकाते हुए अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह ने दोनों पर नामजद इस मुकदमे के दर्ज होने की पुष्टि की है। साथ ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed