{"_id":"5b5243884f1c1b4b748b62f4","slug":"141532117896-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा रोड बीनू पर पर बिजली घर घेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंडा रोड बीनू पर पर बिजली घर घेरे
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कई दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को गोंडा रोड स्थित बिनूपुर बिजली घर का घेराव किया और जेई को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में कुछ लोगों के बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
बिनूपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों में कई दिन से लो वोल्टेज या बिजली नहीं होने की समस्या थी। क्षेत्र के किसान लगातार इस बात को लेकर बिजली घर पर आ रहे थे लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा था।
शुक्रवार की सुबह किसानों का धैर्य जवाब दे गया और वह बिनूपुर बिजली घर पर इकट्ठा हो गए। जब उन्हें उनकी समस्या के संबंध में संतोष जनक जवाब नही मिला तो उन्होंने बिजली घर का घेराव कर लिया और वहां पर मौजूद अवर अभियंता को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने वहां समझाया जिसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। बिजली विभाग की लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने में जुट गया है।