{"_id":"5b3d28aa4f1c1b91288b4a55","slug":"141530734762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस की सूचना पर दबिश, सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस की सूचना पर दबिश, सैंपल जांच को भेजे
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सिविल लाइंस इलाके की धौर्रा पुलिया पर मांस विक्रेता की दुकान पर गोमांस की सूचना पर पुलिस दबिश के दौरान विक्रेता भाई मौके से भाग गए। पुलिस ने दुकान से मांस व पशु अवशेष जब्त किए हैं। मांस को जांच के लिए भेजा है। वहीं अंदेशे पर ही मांस विक्रेता चार भाइयों पर गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइंस पुलिस को सुबह छह बजे सूचना मिली कि धौर्रा पुलिया स्थित लकड़ी के खोखे में संचालित मांस की दुकान में गोकसी के बाद बिक्री के लिए गोमांस लाया गया है।
इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो दुकानदार व उसके भाई भाग गए। इसके बाद पुलिस ने टीम बुलाकर वहां से मांस व पशु अवशेष जब्त कर लिए। जिन्हें सैंपल के जरिये जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
साथ ही दुकानदार मन्नान उसके भाई शाकिब, सुहैल व सलमान निवासी सराय रहमान बन्नादेवी पर गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान के अनुसार अंदेशा है कि वह गोमांस है।