{"_id":"5b11a6414f1c1bf46e8b5bbe","slug":"141527883329-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के 28 हजार रुपये मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के 28 हजार रुपये मांगे
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
10 वर्षीय बच्ची को बदनीयती से दबोचने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दरोगा ने पीड़ित के पिता से 28 हजार रुपये मांग लिए। यह बात पीड़ित के अधिवक्ता के परामर्श पर पीड़ित ने मोबाइल में रिकार्ड कर ली और एसएसपी के समक्ष रखी। इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
थाना क्वार्सी के नगला पटवारी की एक महिला ने एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि गत 15 अप्रैल को वह अस्पताल में भर्ती अपने देवर को देखकर घर लौटी तो मेरी 10 वर्षीय बेटी मुझसे लिपट गई और रोने लगी।
पूछने पर उसने बताया कि पिछले एक साल से किराए पर रह रहे एक ड्राइवर युवक ने उसे कमरे में बुलाकर उससे गलत काम की कोशिश की। यह बात पीड़िता के पिता को बताई तो उसके आने से पहले ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस में सूचना दी तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बल्कि उसके पति के खिलाफ ही शांति भंग की धारा लगा दी गई। साथ ही मुकदमा दर्ज करने के लिए 28 हजार रुपये मांगे। 8 हजार रुपये दरोगा ले चुके हैं। 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, जिसकी रिकार्डिंग मौजूद है।