फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   समलैंगिंक शादी और धर्म परिवर्तन के लिए किशोर अगवा

समलैंगिंक शादी और धर्म परिवर्तन के लिए किशोर अगवा

Wed, 30 May 2018 02:47 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
समलैंगिंक शादी और धर्म परिवर्तन के लिए किशोर अगवा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बेगमबाग इलाके के व्यापारी का बेटा मंगलवार तड़के नकदी और अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर गायब हो गया है। नाबालिग बेटे के इस तरह गायब होने के पीछे उसे पीलीभीत के गैर संप्रदाय के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए अगवा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार देर शाम पूर्व मेयर सहित तमाम भाजपाइयों संग थाने पहुंचे परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं आभा होटल के बगल वाली गली के सीसीटीवी में व्यापारी का बेटा टिर्री में सवार होकर दो अन्य युवकों के साथ जाता कैद हुआ है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बेगमबाग के व्यापारी का 16 वर्षीय बेटा निजी स्कूल से 12वीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले वह बरेली में कोई परीक्षा देने गया था। तभी वहां उसकी मुलाकात पीलीभीत के शारिक नाम के युवक से हो गई। तभी से वह उससे मोबाइल पर संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वह और उसके परिजन इस किशोर को धर्म परिवर्तन के लिए और शादी करके समलैगिंक रिश्तों के लिए बरगला रहे थे। उससे मैसेज आदि के जरिये यहां तक कहा गया कि उसके साथ शादी कर वह उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। इसके लिए उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। बातचीत सुनने, किशोर की गतिविधियों को देखकर व मोबाइल के मैसेज देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद भी वह चोरी छिपे बातचीत कर संपर्क में रहा।

परिजनों के अनुसार तड़के करीब तीन बजे किशोर को नामजद आरोपी घर से बरगलाकर ले गए। सुबह जागने पर जब किशोर के गायब होने की जानकारी हुई तो घर की तलाशी में पाया कि वह अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, 60 हजार रुपये, कपड़े, अन्य कीमती सामान ले गया है।

दिन भर खोजने के बाद कोई सफलता न मिलने पर शाम को परिजन पूर्व मेयर शकुंतला भारती व अन्य भाजपा नेताओं संग क्वार्सी थाने पहुंचे। जहां पूरा वाकया बताया। पुलिस ने मामले में आभा होटल की गली का सीसीटीवी देखा तो किशोर दो युवकों संग टिर्री में जाते हुए कैद हुआ है। वह युवक कौन हैं, इसकी जांच की जा रही है।


वहीं परिजनों ने मोबाइल में आरोपी शारिक व उसके परिजनों के फोटो भी दिखाए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से समलैंगिंग शादी के लिए धर्म परिवर्तन के लिए किशोर को अगवा करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed