{"_id":"5ad65d184f1c1b64098b5178","slug":"141523997976-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के गांजा तस्कर स्टेशन से दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के गांजा तस्कर स्टेशन से दबोचे
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जीआरपी ने दिल्ली आरपीएफ के साथ मिल कर अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच किलो गांजा, चाकू, चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए।
यह गैंग ट्रेनों में गांजा तस्करी करने के साथ ही मौका मिलते ही मुसाफिरों का सामान उड़ा देता था। जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे प्लेटफ ार्म नंबर दो से महेंद्र निवासी संत नगर बी ब्लाक वुराडी नई दिल्ली, विजय गुप्ता निवासी मुकुंदपुर बिलसुआ नई दिल्ली, मुकेश निवासी चांद बाग गोपालपुरी नई दिल्ली और सिकंदर गिरी उर्फ अजय निवासी निर्माण बिहार सकरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
दबोचे गए लोगों के पास से पुलिस ने पांच किलो गांजा, पांच मोबाइल फ ोन, चार लैपटॉप और चाकू बरामद किया गया है। बकौल एसएसआई पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगों ने बताया कि वह ट्रेन में गांजा की तस्करी करते थे और मौका मिलते ही यात्रियों का सामान भी चोरी कर लेते थे। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश चंद्र शर्मा, सिपाही भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, आरपीएफ दिल्ली के हैड कांस्टेबिल अंगद सिंह, दिनेश त्यागी और अनिल कुमार थे।