{"_id":"5b917c88867a557fff72f71e","slug":"13th-death-in-khooni-kothia-twin-accident-kohram-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी कोठिया मोड़ हादसे में 13वीं मौत..परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी कोठिया मोड़ हादसे में 13वीं मौत..परिवार में कोहराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खूनी कोठिया मोड़ हादसे में 13वीं मौत..परिवार में कोहराम
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक क्षेत्र में एनएच-93 पर मडराक क्षेत्र में कोठिया मोड़ मंगलवार को हुई दो बसों की भिड़ंत में जख्मी एक और महिला शिक्षिका की दिल्ली में मौत हो गई। शहर के बनियापाड़ा इलाके की रहने वाली महिला सासनी ब्लाक में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। इस तरह अब तक इस एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। अभी और भी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इधर, इस मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया है। शुक्रवार दोपहर तक शव आने की उम्मीद है।
मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर मडराक के निकट हुए भीषण हादसे में सासनी क्षेत्र में तैनात चार शिक्षिकाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई थीं, जबकि तीन शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिलखौरा कलां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका गुंजन गुप्ता पत्नी स्व. संजय गुप्ता निवासी बनियापाड़ा देहली गेट का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां गुरुवार दोपहर दम तोड़ दिया।
इस तरह इस हादसे में पांच शिक्षिकाओं की जान जा चुकी है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व गुंजन के पति का देहांत हो चुका है। गुंजन के छह वर्षीय बेटा पहल है। इस विषय में पहल को अभी कुछ नहीं बताया गया है। बेटी पहल अपने दादा-दादी अशोक गुप्ता व कंचन गुप्ता के पास अपनी मां के घर लौटने का इंतजार कर रही है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम आदि औपचारिकताओं के बाद शुक्रवार को शव को यहां लाया जाएगा। इधर, मंगलवार को हुए एक्सीडेंट के तीसरे दिन ही सासनी व इगलास रूट पर सिटी बस सेवा फिर से फर्राटा भरती दिखाई दी।