{"_id":"5c9bda6abdec2214666d7ecc","slug":"131553717866-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग में मैक्स चालक से मिले ढाई लाख जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चेकिंग में मैक्स चालक से मिले ढाई लाख जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के बौनेर स्थित हाईवे बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान गांधीपार्क पुलिस ने बुधवार दोपहर मैक्स चालक से 2 लाख 39 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं।
यह रकम कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी, इसका संतोष जनक जवाब मैक्स चालक नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस ने रकम कोषागार में जमा कराते हुए प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। आगे जांच के बाद ही तय होगा कि रकम के विषय में क्या निर्णय लिया जाएगा।
सासनी गेट के सराय हरनारायण निवासी सोमवीर पुत्र सुखराम किसी व्यापारी की दुकान पर मैक्स चलाता है। वह उसी व्यापारी का एटा में माल उतारकर आया था और वहां से 2 लाख 39 हजार 900 रुपये भुगतान भी लेकर आया था। दोपहर करीब एक बजे वाहन चेकिंग के दौरान गांधीपार्क पुलिस ने उसे बौनेर पर रोक लिया।
चेकिंग में उस पर जब रकम मिली और उससे सवाल जवाब किए गए तो वह रकम को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका और न प्रपत्र ही दिखा सका। इस पर पुलिस ने रकम जब्त करते हुए कोषागार में जमा करा दी और प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। इंस्पेक्टर गांधीपार्क धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आगे की कार्रवाई प्रशासन स्तर से तय की जाएगी।