{"_id":"5c521078bdec22653c2d15c3","slug":"131548882040-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जौहर बाग की महिला की मंगलवार रात को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि महिला के ससुराल वाले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर भाग गए थे। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव को देर रात बनारस लेकर चले गए।
तरन्नुम बेगम उर्फ आयशा (30) पुत्री इस्लाम निवासी बनारस का निकाह चार वर्ष पूर्व जौहर बाग में रहने वाले एक युवक से हुआ था। दो दिन पहले महिला की हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। इस बात की जानकारी ससुरालियों ने महिला के परिजनों को दे दी। परिजन भी यहां पहुंच गए। मंगलवार रात को महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का मौखिक तौर पर आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। मारपीट के कारण ही उसकी हालत बिगड़ी थी। बेटी की नाजुक हालत को देख ससुराल वाले उसे छोड़कर भाग गए। हालांकि उन्होंने अभी इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी है।