{"_id":"5bb3debd867a557ff47def82","slug":"131538514621-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन को पीटा, ठेकेदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब सेल्समैन को पीटा, ठेकेदार को लूटा
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट इलाके में आगरा रोड अंग्रेजी शराब के ठेके पर सोमवार रात इलाके के दबंगों ने मुफ्त शराब न मिलने पर जमकर उत्पात मचाया। यहां दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सेल्समैन को जमकर पीटा और खबर पर आए ठेकेदार संग मारपीट करते हुए उसने नकदी व गले की जंजीर आदि लूट ली। इस मामले में थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार आगरा रोड के रवेंद्र सिंह के ठेके पर मडराक निवासी संगम प्रताप सिंह बतौर सेल्समैन कार्यरत है। रात करीब 9 बजे यहां इलाके के ही दो दबंग आए और बिना रुपये दिए शराब मांगने लगे। जब सेल्समैन ने मना कर दिया तो वह बिफर गए और दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। बोतल तोड़कर सेल्समैन का हाथ तक फाड़ दिया।
इसी बीच खबर पर रवेंद्र सिंह पहुंच गए तो आरोप है कि उन्हें भी पीटा गया। वह कुछ देर पहले ही दुकान की दिन भर की बिक्री के करीब एक लाख रुपये लेकर निकले थे। जेब में रखे वह रुपये व गले से जंजीर लूट ली। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सौ रुपये के लिए दुकानदार पीटा
अलीगढ़। हाथरस अड्डा इलाके में उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार को लातघूसों से पीटा गया है। सासनीगेट के हाथरस अड्डा निवासी सोनपाल यादव पुत्र सुखराम यादव की चाय की दुकान है। वहीं पड़ोसी भोला पर 100 रुपये चाय के उधार थे। सोमवार रात उसने अपने रुपये मांगेे तो भोला ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और दुकानदार को गली में खींच कर ले गए। फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसके गल्ले से 1 हजार रुपये भी ले गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।